कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता व बाल वैज्ञनिक का अभिनन्दन
भीलवाड़ा / (महेंद्र बाबेल) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेबर कॉलोनी में अध्ययन रत विद्यार्थियों का दिल्ली में आयोजित 64 वी राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता मे स्वर्ण व कांस्य पदक जीतने पर सोमवार को विद्यालय मे अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य रमेश अगनानी ने बताया कि छात्र विकास विश्नोई ने 14 वर्षीय 44 कि ग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, तथा शिव नन्दन विश्नोई ने 56 कि ग्रा वर्ग मे कांस्य पदक हासिल किया,इनके अतिरिक्त राज्य बाल वैज्ञानिक अवार्ड प्राप्त छात्रा श्रद्धा कुमारी रावत का एस डी एम सी सदस्य गुलशन कुमार साहनी, गणेश कामर, जगत सिंह रावत, व स्टाफ के नारायण लाल गाडरी, राजेन्द्र कुमार आसोपा, दिलीप कुमार मीणा, ममता सिन्हा, एग्नेस जेम्स, पदमा वाधवानी, वीरेंद्र चतुर्वेदी, आदि ने तिलक लगाकर, माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
from Shahpura News http://bit.ly/2Agvpaj
via IFTTT
Comments
Post a Comment