चोरी की घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था की खुली पोल
बीगोद ! (प्रमोद गर्ग) नगर मुख्य चौराहे के पास आशीष ज्वैलर्स पर बिती रात को हुई चोरी की घटना से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है चोरी की घटना को लेकर नागरिको में भारी आक्रोश है और इस बाबत जिला पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी जा रही है । आज सुबह करीब 4-5 बजे के बीच जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू की । *मौके पर पुलिस उप अधीक्षक चैनसिंह महैचा ने पहुंच कर जायजा लिया और पुलिस थाना मांडलगढ़ को दिशा निर्देश दिये* । पुलिस उप अधीक्षक महैचा ने तुरंत भीलवाडा से डॉग स्कवाइड टीम सहित फोरेंसिक वालो को बुलाया । *जनता से मिली जानकारी के अनुसार पिछले काफी समय से पुलिस की ढिली गश्त व्यवस्था के कारण चोरो के होंसले बुलंद हुये है जिसके कारण पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर यह घटना घटित हुई है* । नागरिको ने जिला पुलिस अधीक्षक व पुलिस उप अधीक्षक से मांग की है कि वह रात्री गश्त के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करे । *जनता में चर्चाये है कि देर रात्री को पुलिस की गाडी नगर की बजाय बाहरी सडक मार्ग पर गश्त करती है जहां से बजरी के वाहन निकलते रहते है* । अगर ऐसा होता है तो नगर की गश्त व्यवस्था में लापरवाही नजर आती है । इसी दुकान पर अब तक करीबन 5-6 बार चोरी की घटना घटित हो चुकी है । *चोरो ने दुकान के शटर को अंट देकर खोला और प्रवेश किया और चांदी के सामान चुरा ले गये जिनकी कीमत 2 से 3 लाख बताई जा रही है । तथा *वहां पर लगे सीसी केमरे का सामान भी चोर निकाल ले. गये* । चोरी की घटना से लग रहा है कि चोर जानकार थे जिन्होने पुरी रैकी कर रखी थी और केमरे का सामान भी ले गये ताकी केमरे में कैद होने का सबुत पुलिस के हाथ नहीं
from Shahpura News https://ift.tt/2G9q7To
via IFTTT
Comments
Post a Comment