मांडलगढ़ के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक खंडेलवाल ने की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात,ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई



【 प्रमोद गर्ग 】बिगोद , 14 दिसंबर-
मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक व नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाललाल खंडेलवाल ने जितने के बाद    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से जयपुर जाकर मुलाकात की। वहीँ उपचुनाव में कांग्रेस की सीट रही मांडलगढ़ विधानसभा को चुनाव 2018 में कांग्रेस को करारी शिकस्त देकर भाजपा की ऐतिहासिक जीत हासिल कर फिर से भाजपा का परचम लहराने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने नवनिर्वाचित भाजपा विधायक गोपाललाल खंडेलवाल को बधाई देते हुए खूब प्रसंसा की। विधायक खंडेलवाल ने बताया कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया से उनकी यह पहली मुलाकात थी। विदित हो कि विधायक खंडेलवाल की भाभीजी जसोदा देवी का गत 9 दिसंबर को निधन हो जाने से परिवार में शोक छाया हुआ है। विधायक खंडेलवाल गुरुवार अल सुबह ही समय निकालकर जयपुर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलकर पुनः अपने पैतृक गांव होड़ा लौट आए।


from Shahpura News https://ift.tt/2PF0Y2J
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू