रात में थ्री फेस विद्युत आपूर्ति से किसानों की हालत पतली




*शाहपुरा 15 दिसम्बर*। (सांवर गोरा)  अजमेर विद्युत वितरण निगम द्वारा ग्रामीण श्रेत्रों में रात में थ्री फेस विद्युत आपूर्ति करने को लेकर श्रेत्र के किसानों की हालत पतली हो रही है। किसानों को ऐसी कड़ाके की ठंड़ में रात रात भर जाकर खेतों में पानत (पानी की पिलाई) करनी पड़ रही है। सांवर लाल गोरा का आरोप था कि सरकार खेतीहर काश्तकारों को राहत देने के लिए बड़े बड़े वादे किए जाते है लेकिन असल में किसान का कोई धनी धोरी नही है। 

       गौरा का आरोप था कि विद्य़त विभाग थ्री पैुस की विद्युत आपूर्ति दिन में देने के बजाय रात में देने से ऐसी ठिठुरन भरी सर्दी में किसानों को रात के अंधेरे में खेतों को पानी पिलाना पड़ रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण धरती पुत्र किसान को मजबूरी में अपनी जीविका उपार्जन व देश के लिये अन्न उत्पादन करने के लिए रात रात भर खेत के अंदर पानी में खड़े रह कर खेत की पिलाई करनी पड़ रही है। 

         शाहपुरा पंचायत समिति के बच्छखेड़ा, मीणा की कोटड़ी, आंटोली, लसाडिया आदि गांवों के  किसान सांवर लाल गोरा,धन्ना लाल धोबी, भंवर मीणा, रामदेव गुर्जर, राजकुमार धोबी आदि ने बताया  की बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने पर अधिकारी ऊपर से आदेश होने की बात कह अपना पल्ला झाड़ रहे है। 

*नही मिल रहा खाद:*- खेतों में इन दिनों पिलाई का कार्य चल रहा है विडम्बना देखिये कि सहकारी समितियों पर यूरिया खाद तक उपलब्ध नही है। खाद उपलब्ध नही होने से किसान खेती में दोहरी मार झेल रहा है। 

*इनका कहना है*। आगे से ही विभागीय आदेश है ऐसे है कि एक ब्लॉक में एक सप्ताह रात में तथा एक ब्लॉक में एक सप्ताह दिन में थ्री फेस विद्युत आपूर्ति करें। *नीरज शर्मा सहायक अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम, शाहपुरा*


from Shahpura News https://ift.tt/2QZVIeM
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू