शाहपुरा विधानसभा सीट कभी नहीं बैठी विपक्ष में इस बार क्यों
शाहपुरा/(किशन वैष्णव) प्रदेश का एक एेसा विधानसभा क्षेत्र है, जहां से जिस पार्टी का विधायक जीता प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनी है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह एक राजनीतिक संयोग ही है लेकिन रोचक बात यह है कि यहां का विधायक कभी विपक्ष में नहीं बैठा। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। अभी यहां से भाजपा के कैलाश मेघवाल विधायक भारी मतो 74542 से विजय रहे हैं जो राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष थे इससे पहले भी
1993 में वे यहां से विधायक बने थे और तब राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री बने थे। वर्ष 1951 से लगातार कांग्रेस की सरकार रही थी, उस वक्त यहां से कांग्रेस के ही विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 1980 से तो एेसा सिलसिला चला कि यहां से कांग्रेस का विधायक बना तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और यहां से भाजपा का विधायक निर्वाचित हुआ तो राजस्थान में भाजपा की ही सरकार बनी। एेसे में यह सीट जिले की सातों विधानसभा सीटों में से काफी रोचक है। इसलिए पूरे प्रदेश की निगाहे इस सीट पर थी ।
लेकिन बात यह है कि चुनावी नतीजों के बाद शाहपुरा सीट विपक्ष में क्यों कभी विपक्ष में नहीं बैठने वाली विधानसभा सीट इस बार विपक्ष में क्यों
क्या कांग्रेस के कर्ज़ माफी के घोषणा पत्र निकालने से किसान कांग्रेस को ला सकते हैं
कोंग्रेस के दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करेगी या जीतने के लिए वादे किए हैं कुछ दिनों बाद पता चलेगा लेकिन शाहपुरा सीट जो हमेशा पक्ष में बैठती है उसपे तो कांग्रेस के घोषणा पत्र का नहीं पड़ा असर लेकिन राजस्थान में कर्ज माफी के बहकावे से किसान वर्ग को फायदा मिलेगा की नहीं कुछ दिनों में पता चलेगा
राजस्थान में सभी जिलों में 60% कर्ज माफी की हवा और घोषणा पत्र से फड़ा फर्क जिससे शाहपुरा ओर भीलवाड़ा के अलावा कहीं जिलों में बनी कांग्रेस सरकार जिससे कोंग्रेस के दूसरे सभी जिलों में अधिक आंकड़े लाने से बनी सरकार
पुराने आंकड़े देखे तो कभी शाहपुरा नहीं बैठा विपक्ष में
2013 भाजपा कैलाश मेघवाल(भाजपा)
2008 कांग्रेस महावीर मोची (कांग्रेस)
2003 भाजपा रामरतन बैरवा (भाजपा)
1998 कांग्रेस देबीलाल (कांग्रेस)
1993 भाजपा कैलाश मेघवाल (भाजपा)
1990 भाजपा भैरूलाल (भाजपा)
राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, मध्यप्रदेश के मुकाबले भले बेहतर रहा हो लेकिन जिस प्रदेश में बीती एक-चौथाई सदी से एक-एक बार राज का चलन रहा हो वहां इसे इतनी दमदार कोशिश भी नहीं कहा जा सकता। भाजपा को जहां 38.8 फीसदी वोट मिले हैं तो कांग्रेस को 39.3 फीसदी यानी दोनों के बीच ठीक आधा फीसदी वोटों का अंतर।
from Shahpura News https://ift.tt/2ChAukl
via IFTTT
Comments
Post a Comment