सट्टा बाजार ने बताया किसका रहेगा पलड़ा भारी




जयपुर ! (दुता न्यूज) पांच राज्यों के नतीजों की भविष्यवाणी तमाम एग्जिट पोल कर रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा बाज़ीगर भी है, जिसकी कोई भी चुनावी भविष्यवाणी अब तक ग़लत नहीं साबित हुई है। दुनिया इस बाज़ीगर को फलोदी के सट्टा बाज़ार के नाम से जानती है। इस सट्टा बाज़ार के पास पांचों विधानसभा चुनाव से जुड़ी हर जानकारी है, जो पूरी गारंटी के साथ बताता है कि इस चुनाव में कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीतेगी। 

फलोदी के सट्टेबाजों की भविष्यवाणी के मुताबिक, राजस्थान में इस बार भी सरकार रिपीट नहीं होगी। फलोदी के ही एक और सट्टेबाज ने भी कांग्रेस के पक्ष में ही भविष्यवाणी की और कांग्रेस को 120-122 सीटें मिलने का अनुमान लगाया। वहीं बीजेपी को 56 से 58 सीटें दी गईं।

सट्टा बाज़ार का दावा है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 119 से 121 सीट मिलने वाली है, जबकि बीजेपी को 95 से 97 सीट मिलने का अनुमान है, यानी सट्टाबाज़ार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की भविष्यवाणी कर रहा है। यदि सट्टा बाज़ार का दावा सही साबित हुआ तो राजस्थान और एमपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

छत्तीसगढ़ में सट्टा बाज़ार बीजेपी और कांग्रेस दोनों को 41 से 43 सीटें दे रहा है। सट्टा बाज़ार में दोनों का भाव बिल्कुल बराबर है। यानी सरकार बनाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों को बैसाखी की ज़रूरत पड़ेगी। सट्टा बाज़ार की मानें तो तेलंगाना में इस बार टीआरएस दोबारा सत्ता में वापसी करने वाली है। इस बार तेलंगाना में टीआरएस 59 से 61 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। 


from Shahpura News https://ift.tt/2BZuFaZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू