क्षेत्र का चौमुखी विकास करवा कर मतदाताओं का चुकाऊंगा ऋण- मेघवाल
शाहपुरा/ (गणेश सुगंधी) 19-12-18 विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में सबसे बड़ी जीत मिलने पर स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल ने धन्यवाद यात्रा निकालकर कस्बे के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कस्बावासियों ने मेघवाल के जीतकर पुनः लौटने के पश्चात आयोजित धन्यवाद यात्रा में मेघवाल के सम्मान में पलक पावडे बिछा दिए। स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल के प्रदेश भर में मिली सबसे बड़ी जीत के बाद पुनः विधायक बनने पर स्थानीय भाजपाई कार्यकर्ताओं में खासा हर्ष व्याप्त है। इस दौरान भाजपाई कार्यकर्ताओं के साथ विधायक मेघवाल ने महलों के चौक से रामनिवास धाम तक धन्यवाद यात्रा निकालकर स्थानीय मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि पिछले 5 सालों में जारी विकास का दौर आगामी 5 सालों में भी जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दर्जनों स्थानों पर तोरण द्वार सजा पुष्प वर्षा कर मेघवाल का सम्मान किया। कस्बे के विभिन्न समाजों संगठनों द्वारा मेघवाल को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद यात्रा के दौरान ढोल व डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया तो दर्जनों स्थानों पर आतिशबाजी कर कस्बे को गुंजा दिया। धन्यवाद यात्रा महलों के चौक से बालाजी की छतरी, सदर बाजार, चमना बावड़ी, त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए रामनिवास धाम पर संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत समिति प्रधान गोपाल गुर्जर, उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, कन्हैयालाल धाकड़, पंकज सुगंधी, भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश मारु, रामप्रसाद जाट, सत्यनारायण मालू,महामंत्री खुशीराम आचार्य, लोकेद्र शर्मा, राजाराम पोरवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष ज्ञानचंद धाकड़, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भेरूलाल बोहरा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, कैलाश धाकड़, युवा मोर्चा के सूरज जांगिड़, प्रवीण सोनी, प्रवीण सुखवाल, नरेंद्र मोदी विचार मंच के गोविंद कुम्हार, मनीष आचार्य, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील चौधरी, महिला मोर्चा की हगाम माली, सुमित्रा माली तारा चाष्टा सहित सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता पदाधिकारी व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेशभर में सबसे ज्यादा मतों से जीते मेघवाल, विरोधी कोई भी नहीं बचा पाया जमानत
विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान 199 सीटों पर हुए मतदान के नतीजों में शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैलाश मेघवाल 74542 मतों से विजयी होकर प्रदेश भर में सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान बनाया है। शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में हुए कुल 169943 मतों में से मेघवाल ने 101451 मत प्राप्त कर अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेसी प्रत्याशी महावीर प्रसाद को 74542 मतों से शिखस्थ देते हुए रिकॉर्ड जीत दर्ज ही नहीं की अपितु मेघवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव के रण में अन्य सभी दसों प्रत्याशि जमानत तक नहीं बचा पाए।
from Shahpura News https://ift.tt/2UX20Le
via IFTTT
Comments
Post a Comment