यूरिया खाद नहीं मिलने से किसानो को भारी परेशानी  



     सोपुरा-(सुरेश लोढ़ा) कोटडी तहसील के गेगा का खेड़ा ग्राम पंचायत के कोटड़ी कृषक सेवा सहकारी संस्था लिमिटेड सवाईपुर उप केंद्र कुड़ी पर आज यूरिया खाद के 210 बैग आए यूरिया खाद की भनक लगते ही किसानों का जमावड़ा उप केंद्र पर लग गया। उप केंद्र प्रभारी सुवालाल जाट ने बताया की खाद के 210 बैग आए हैं हर एक किसान को एक बैग दिया उसके बाद भी करीब 200 किसान को वापस बिना  खाद के ही लौटना पड़ा। किसानों में भारी आक्रोश दिखाई दिया किसानों ने सरकार से शीघ्र खाद दिलवाने की पुरजोर मांग की।

from Shahpura News https://ift.tt/2BzQ0pR
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू