हल्की ठंड  के साथ अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू



 शाहपुरा/(किशन वैष्णव) हल्की ठिठुरन  के साथ अर्धवार्षिक  परीक्षा  12 दिसंबर से शुरू हो गई  है। कक्षा 11वीं व 12वीं की परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी अनिवार्य के प्रश्न पत्र के साथ हुई 12 दिसंबर को ही द्वितीय पारी में 9वीं और 10वीं की भी अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित हुई । 13 दिसंबर को 11वीं व 12वीं की हिंदी अनिवार्य की परीक्षा हुई। 9वीं और 10 में भी हिंदी की परीक्षा हुई। अर्धवार्षिक परीक्षा  की पहली पारी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 1.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक 3 घंटे के लिए चली । दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं एक ही पारी में आयोजित हुई, जबकि नौंवी व ग्यारहवीं की परीक्षा दो पारियों में चल रही हैं। परीक्षा में पेपर देने के लिए सवा तीन घंटे का समय मिल रहा है जिससे छात्र छात्राओं को अच्छा टाइम मिल सके । कुछ विषयों की प्रायोगिक, मौखिक व व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं संबंधित विद्यालय के संस्थाप्रधान को अपने स्कूल स्तर पर ले रहे है 
परीक्षा के साथ ही छोटे बच्चे  हल्की ठंड के साथ ठिठुरन का आनंद लेने में भी पीछे नहीं हैं 


from Shahpura News https://ift.tt/2EgvgGS
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू