फर्जी फेसबुक अकाउंट को लेकर मामला दर्ज
शाहपुरा /( किशन वैष्णव) फेसबुक पर फर्जी आईडी को लेकर मामला दर्ज करवाया गया जानकारी के अनुसार राजनीतिक दलों में गर्माहट को लेकर चुनावी माहौल के चलते फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करने का मामला दर्ज करवाया बिलिया निवासी रामलाल जाट पिता उगमा जाट ने बताया कि बिलिया पंचायत ओर आस पास के गावो में अच्छी जान पहचान और राजनैतिक पहुंच होने के कारण कुछ लोग उन्हें बदनाम करने में लगे है बहुत दिनों से जाट ने स्वयं के नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी है जो खुद ही चलाते हैं लेकिन चुनाव नजदीक आते ही 30 नवंबर को किसी शक्स ने रामलाल जाट के नाम उसी तरह एक फर्जी आईडी बनाकर लोगो को भ्रमित करने और भड़काने की कोशिश की जिससे जाट का समाज में और राजनैतिक में बदनामी हो और फर्जी आईडी में जाट की इच्छा के अनुरूप पोस्ट डाली गई जैसे जितने भी जाट समाज के युवा है 7 को बोतल पर वोट कर हनुमान बेनीवाल के हाथ मजबूत करे इस तरह की पोस्ट कर समाज और राजनीति में बदनामी कर जाट की प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की जा रही है जिसके चलते जाट ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई ।
from Shahpura News https://ift.tt/2QHyxWe
via IFTTT
Comments
Post a Comment