फसलों पर जमी बर्फ की चादर !
सवाईपुर ( संदीप कुमार ):- सवाईपुर क्षेत्र सहित सोपुरा सालरिया बड़ला बनकाखेड़ा ढ़ेलाणा चावंडिया आकोला खजीना ककरोलिया माफी सहित आसपास के कई गांवों में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम काफी बदलाव आय और कड़ा केदार ठंड ने लोगों धुजणी छुड़ा दी | हार्ड कपा देने वाली सर्दी से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है | पारे में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रहे हैं दिन के समय का अंतराल जरूर बढ़ा है | लेकिन पारा बढ़ने का नाम नहीं ले रहा है | पारा इतना नीचे आ चुका है कि जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया है | जिस के कारण गर्म कपड़े भी लोगों को राहत प्रदान नहीं करा पा रहे हैं | शनिवार सुबह खेतों की मेड़ों व फसलों सहित अन्य कई स्थानों पर ओस की बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई | दिल दहला देने वाली इस सर्दी से बचने के लिए ग्रामीण अलाव का सहारा ले रहे हैं | प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई जा रहे हैं, साथ ही पाला भी पड़ सकता है | जो फसलों के लिए लाभकारी नहीं होता है | जिससे बचने के लिए किसानों को फसल की समय-समय पर पिलाई व खेत की मेड़ों पर अलाव जलाकर धुआ करके फसलों का बचाव करना चाहिए ||
from Shahpura News http://bit.ly/2AmpWig
via IFTTT
Comments
Post a Comment