गहलोत को संगठन चलाने की क्षमता में माहिर माना ,तीसरी बार बने मुख्यमंत्री
जयपुर /राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर कौन बैठेगा इस पर मुहर लग गई है। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह निर्णय लिया है कि अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट उपमुख्यमंत्री होंगे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर चुने जाने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में सुशासन पर काम करेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे. गहलोत ने कहा कि जितनी काम पांच से रुके हुए हैं उन्हें शुरू करेंगे. बीजेपी सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया जिसे हम फिर से शुरू करेंगे.
वहीं सचिन पायलट ने विधायकों और राहुल गांधी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत जी को भी मैं शुभकामनाएं देता हूं. पायलट ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में जो जनादेश मिला है, वो जनादेश देश को बदलने वाला है. राजस्थान के चुनाव में मेरा और अशोक गहलोत का जादू चल गया है। राहुल जी के नेतृत्व में हम 2019 में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जनता ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है उसे हम पूरा करेंगे. घोषणापत्र में जो भी वादे किए गए हैं, उनको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा.'
कभी पहला ही विधानसभा चुनाव हारे थे गहलोत,
तीसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री
संगठन से जुड़े व्यक्ति माने जाते हैं गहलोत, 1998 और 2008 में रह चुके मुख्यमंत्री
1977 में 26 साल की उम्र में सरदारपुरा से गहलोत ने पहला चुनाव लड़ा था
1980 में पहली बार जोधपुर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे गहलोत
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे। 67 साल के गहलोत इससे पहले 1998 और 2008 में भी राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गहलोत संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं। वे उन नेताओं में से हैं जो गांधी परिवार के काफी करीबी रहे।
अशोक गहलोत 1973 से 1979 तक कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने 1977 में सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। इस चुनाव में वे हार गए थे। वे संजय गांधी के काफी करीबी माने जाते थे। 1980 के मध्यावधि चुनाव में गहलोत को जोधपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया। वे यहां से सांसद बनकर पहली बार राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचे।
इंदिरा, राजीव और राव के मंत्रिमंडल में रह चुके हैं गहलोत
गहलोत इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पीवी नरसिम्हा राव की केंद्र सरकार में पर्यटन, खेल और नागरिक उड्डयन मामलों के राज्य मंत्री रहे हैं। मंत्री रह चुके हैं। गहलोत को 1989 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भाजपा नेता जसवंत सिंह ने हराया था। लेकिन इसके बाद लगातार तीन बार वे जोधपुर के सांसद चुने गए। 1998 में वे राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद से वे सरदारपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से वे लगातार पांच बार चुनाव जीत चुके हैं।
संगठन पर गहलोत की पकड़
गहलोत को संगठन चलाने की क्षमता में माहिर माना जाता है। 1985 में 34 साल के गहलोत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चार वर्ष तक वे इस पद पर रहे। इसके बाद वे दो बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए। 2004 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में विशेष आमन्त्रित सदस्य् बनाया गया। इसी साल उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। पांच वर्ष वे इस पद पर रहने के बाद फिर प्रदेश की राजनीति में लौटे और मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में गहलोत कांग्रेस महासचिव हैं।
from Shahpura News https://ift.tt/2rDuHzq
via IFTTT
Comments
Post a Comment