दिनदहाड़े वृद्ध महिला से की चाकू की नोक पर लूटपाट,महिला से लूटपाट कर भाग रहे लुटेरे की बाइक विद्युत पोल से टकराई एक की मौके पर मौत, दूसरे घायल ने बाइक को किया आग के हवाले !
बड़लियास/(सांवर वैष्णव ) बदलियास थाना क्षेत्र के जाटों का सोपुरा गांव में आज दोपहर खेत जा रही एक वृद्ध महिला से बाइक सवार दो लुटेरों ने चाकू की नोक से महिला के साथ लूटपाट की | लूटपाट कर भागते वक्त उनकी बाइक एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई | जिसे बाइक सवार एक लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई | जबकि दूसरे लुटेरा को घायल हो गया | घायल लूटेरे ने साक्ष्य छुपाने के लिए अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया | सूचना पर बड़लियास थाना व सवाईपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची | थाना प्रभारी राम गोपाल चौधरी ने बताया कि जाटों का सोपुरा निवासी लादी पत्नी बालू जाट गांव से आधा किलोमीटर दूर मगेड़ा के देवनारायण के रास्ते से अपने खेत जा रही थी | खेत की टाटी ( गेट ) के पास पहुंची ही थी, कि पीछे से दो बाइक सवार अटे कटे युवक आए दोनों ने उनसे भेरूलाल के कुए पर जाने का रास्ता पहुंचा तो उसने मना कर दिया कि मैं किसी भेरूलाल को नहीं जानती हूं | इतना कहते ही दोनों लुटेरों ने वृद्ध महिला पर चाकू से हमला कर दिया और उसके गले से रामनामी मादलिये व नाक से नथं को छिन कर मौके से भाग छूटे | महिला के चिल्लाने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी थी | वहीं के ड़र से लुटेरे तेज गति से बाइक पर सवार होकर वहां से बच निकले ओर सवाई सवाईपुर की तरफ भाग गये | जहा लुटेरे ड़साणिया का खेड़ा गांव से पहले मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई | जिसमें एक लुटेरे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा लुटेरे को हल्की चोटें आई | दूसरी लुटेरे साक्ष्य छुपाने के लिए उनकी बाइक को आग के हवाले कर दिया | दोनों की युवक यूपी के गाजियाबाद क्षैत्र के लोनी थाना व निवासी विरेंद्र पिता सलेश चंद्र व नरेंद्र पिता सलेश चंद्र सगे भाई बताए जा रहे हैं | इसमें वीरेंद्र की मौत हो गई | मौके पर आस-पास के गांव के ग्रामीण व राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई | घायल वृद्ध महिला का सवाईपुर चिकित्सालय में उपचार किया गया | दिनदहाड़े लूट की वारदात से सवाईपुर क्षेत्र के आसपास के गांव में दहशत का माहौल फैला हैं ||
कुए पर गए ग्रामीणों से बची महिला की जान
सोपरा गांव मे कुछ दिन पूर्व एक महिला की मौत हो गई, जिसका कल सामूहिक मृत्यु भोज का आयोजन था आज ग्रामीण व उनके परिजन उन्हें कुएं पर रखने गए | घटनास्थल से उनके कुएं की दूरी मात्र 200 से 300 फिट की है | महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां मौके पर पहुंचे | वही भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बद्री लाल जाट ने घायल वृद्ध महिला को अपनी बाइक से चिकित्सालय में पहुंचाया और उनका प्राथमिक उपचार प्रारंभ किया ||
मैं खेत के बाहर खड़ी थी तभी बाइक पर दो गट्टे गट्टे लोग आकर वहां रुके उन लोगों ने मुझे पूछा कि भेरुलाल जी का कुआं कहां है तो मैंने कहा कि यहां बहुत से भेरुलाल जी हैं इतना कहते ही उन दोनों लड़कों ने मुझे जमीन पर पटक दिया और उसमें से एक लड़के ने मेरे सीने पर चाकू से वार करने का प्रयास किया लेकिन मैंने अपने हाथ से उस वार को पकड़ लिया | जिसे मेरे हाथ पर चोट आई चाकू का गांव हो गया | वहीं दूसरे लडके ने भी मेरे दूसरे हाथ पर चाकू से वार किया और मेरे रामनामी मादलिये काटने लिये व मेरे नाक से नछं भी निकाल लिया | इसके बाद मैंने उन दोनों लड़कों पर लातों से वार किया और जमीन पर पड़ी पड़ी चिल्लाने लगी चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंचे | इससे पहले वह दोनों लडके वहां से भाग गए ||
घायल वृद्धा लादी जाट
from Shahpura News http://bit.ly/2BKPLZx
via IFTTT
Comments
Post a Comment