विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल कल से क्षेत्र के दौरे पर



*शाहपुरा(गणेश सुगन्धी)* विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल 19 दिसंबर से क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। चार दिवसीय दौरे के अंतर्गत मेघवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश भर में मिली सबसे बड़ी जीत पर धन्यवाद यात्रा निकाल मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे। जानकारिनुसार विधानसभाध्यक्ष मेघवाल कल अपराहन 3 बजे शाहपुरा पहुंचेंगे तथा महलों के चौक से सदर बाजार होते हुए रामनिवास धाम तक स्थानीय लोगों का आभार जताने हेतु धन्यवाद यात्रा में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस भीलवाड़ा में करने के पश्चात 20 दिसंबर गुरुवार को दोपहर 12 बजे पंचायत समिति शाहपुरा की जनरल मीटिंग में भाग लेकर नवनिर्मित पंचायत समिति भवन का उद्घाटन भी करेंगे तथा शाम 6 बजे पुनः भीलवाड़ा सर्किट हाउस में विश्राम हेतु रवाना हो जाएंगे। 21 दिसंबर शुक्रवार को क्षेत्र के रायला में मतदाताओं का आभार व्यक्त करेंगे तथा शाम 6 बजे मोती बोर खेड़ा नवग्रह आश्रम में पहुंचेंगे। 22 दिसंबर शनिवार को सुबह 11 बजे फुलिया कला पहुंचकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर 1:30 बजे क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में पहुंचकर मां धनोप का आशीर्वाद लेंगे। रात्रि 8:30 बजे स्थानीय महलों के चौक में आयोजित लोक कवि स्वर्गीय मोहन मंडेला स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर देर रात भीलवाड़ा सर्किट हाउस में विश्राम हेतु रवाना होंगे। इसके पश्चात 23 दिसंबर रविवार को सुबह 9 बजे पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।


from Shahpura News https://ift.tt/2S81AzP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू