अभिभाषक संस्था के चुनाव सम्पन्न, कुमावत बने निर्विरोध अध्यक्ष
शाहपुरा / (गणेश सुगंधी) शाहपुरा 19-12-18 अभिभाषक संस्था शाहपुरा के 2019 चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। जिसमें मंगलवार को अध्यक्ष पद पर चावण्ड सिंह शक्तावत, कैलाश सुवालका, सुनील शर्मा द्वारा जमा करवाये गए अपने नामांकन बुधवार को वापस लेलेने पर निर्विरोध रूप से शिवराज कुमावत को अभिभाषक संस्था का अध्यक्ष स्वीकार किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक पारीक व सहायक चुनाव अधिकारी गौरव पालीवाल ने सभी को प्रमाण पत्र जारी कर कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें अध्यक्ष पद पर शिवराज कुमावत, उपाध्यक्ष तेजप्रकाश पाठक , सचिव योगेंद्र सिंह भाटी, सहसचिव राहुल पारीक व कोषाध्यक्ष ओर पुस्तकालय अध्यक्ष स्वयं कार्यकारिणी घोषित करेगी।
सभी अधिवक्ताओं में निर्विरोध चयन होने पर खुशी की लहर मिठाइयां व पटाखे जलाकर सबने इस का स्वागत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिलोकचंद नौलखा, कन्हैयालाल धाकड़ ,कमला प्रसाद पालीवाल, जयन्त ओझा, गोविंद सिंह हाडा , दिनेश व्यास , अनिल शर्मा, कैलाश सुवालका, चावंड सिंह, सुनील कुमार शर्मा, लाला राम गुर्जर, विवेक दाधीच ,नमन ओझा, हितेश शर्मा,
सभी उपस्थित रहे।
from Shahpura News https://ift.tt/2PMGWmJ
via IFTTT
Comments
Post a Comment