फिल्म स्टार आमिर खान के बाग में मिली खूंखार अपराधी की सड़ी-गली लाश
(दुता न्यूज )यूपी में हरदोई के शाहाबाद नगर के मुहल्ला अख्तियारपुर में फिल्म अभिनेता आमिर खान का बाग है जिसमें इलाके के खूंखार अपराधी सलीम उर्फ चचुआ का सड़ा-गला शव मिला है। वह 20 दिन से घर से गायब बताया जा रहा था। उसके भाई पुत्तन ने कपड़ों के आाधार पर उसकी शिनाख्त की। फिलहाल चचुआ की हत्या के बाद उसकी लाश को आमिर खान के बाग में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
फिल्म अभिनेता आमिर खान का पैतृक बाग अख्तियारपुर में है, जिसकी देखरेख हफीज और यूनुस करते हैं। उसी नगर के मुहल्ला दिलावरपुर निवासी सलीम उर्फ चचुआ (40) पुत्र फैजू का शव इसी बाग में मिला। उस पर कोतवाली शाहाबाद समेत कई थानों में लूटपाट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली शाहाबाद में उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है।
मृतक के भाई पुत्तन ने बताया कि सलीम 20 दिन से घर से गायब था। वह नशे का भी आदी था। उसको मालूम हुआ कि एक व्यक्ति का शव बाग में पड़ा हुआ है। कपड़ों से उसके शव की शिनाख्त की जा सकी। शव क्षत-विक्षत था। देखने में ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जंगली जानवरों ने भी उसे बुरी तरह नोचा होगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2EdgpwF
via IFTTT
Comments
Post a Comment