विधायक खंडेलवाल ने धन्यवाद यात्रा के तहत तीन ग्राम पंचायतों के लोगों से हुए रूबरू



मांडलगढ़  /(प्रमोद गर्ग ) मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं व मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट करने के लिए मांडलगढ़ भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक गोपाललाल शर्मा (खंडेलवाल) ने शनिवार को तीन ग्राम पंचायतों के दो दर्जन गांवों की जनता से रूबरू हुए। विधायक खंडेलवाल सुबह 9.15 बजे कोटड़ी चारभुनाथजी के दर्शन कर अपनी धन्यवाद यात्रा की शुरुआत की। विदित हो कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मांडलगढ़ में 10,333 मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर अपना परचम लहराते हुए एक स्वर्णिम इतिहास रचा। इससे पहले विधायक खंडेलवाल ने भगवान चारभुनाथजी के दरबार में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया तथा ठाकुर जी की चवर ढोलकर महाआरती की। ततपश्चात विधायक खंडेलवाल ने मंशा श्याम के दर्शन करते हुए गुला का खेड़ा, देवरिया, पुरोहित जी का खेड़ा, गोरा खेड़ा, बिरलियास, गोगास, नोहरा, जावल, अखेपुर, जगपुरा, परमेश्वरपुरा, भड़किया, सिहमी खेड़ा, थालेडा, गुंहली, सोडियास, केसरपुरा, ईटावा, हजीवास, उंकारपुरा सहित दो दर्जन गांवों में जाकर मतदाताओं व जनता से रूबरू होकर आभार व्यक्त किया। गांव वालों ने विधायक खंडेलवाल व नंदराय मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया वहीँ विधायक खंडेलवाल को जगह-जगह तराजू पर गुड़, केलो व अमरूदों से तोलकर अपनी भावना प्रकट की। विधायक खंडेलवाल ने ग्रामीणों के साथ बैठकर वहां की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। धन्यवाद यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण डाड, जिलापरिषद सदस्य प्रकाश सांगावत, भाजयुमो प्रदेश मंत्री संजय धाकड़, नंदलाल बैरवा, संजय डांगी, मुरली गट्टयानी, अनिल पारीक, रिंकू मारू, नंदराय सरपंच इश्मिता चौहान, विनोद ओस्तवाल, संदीप सोनी, शिव मंत्री, रामगोपाल मीणा, हेमंत जोशी, हरिलाल जाट, भीमसिंह बाबेल, शंकरलाल गुर्जर, भुवनेश चौधरी, प्रहलाद सेन, श्यामलाल सेन, गोवेर्धन वैष्णव, रामसिंह जोशी, प्रशांत मेवाड़ा, कैलाश सुवालका, अभिजीत सारड़ा, ओम पाराशर व ओमप्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


from Shahpura News http://bit.ly/2CtANbP
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू