अपना मित्र जिला परिषद खटीक समाज की परीक्षा का आयोजन बिगोद में हुआ



(प्रमोद गर्ग -)बिगोद 25 दिसंबर---- अपना मित्र जिला परिषद खटीक समाज की परीक्षा का आयोजन मोझे श्वर महादेव मंदिर प्रांगण  में सुबह 11-00 बजे से 1-0 बजे तक हुआ। इस परीक्षा में कुल 66 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जिसमें 46 छात्र व 20 छात्राएं  थी। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा समाज में प्रतिभावान छात्रों के आगे बढ़ने की अवसर देना व शैक्षणिक उन्नति हेतु  गतिविधियों को संचालित करना है। प्रतिवर्ष होने वाली अपना मित्र जिला परीक्षा बिगोद में तीसरे वर्ष भी आयोजित हुई। इस परीक्षा में भीलवाड़ा समाज की कमेटी द्वारा 7 जनवरी को परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा । प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को समाज की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।  जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया जायेगा ।यह परीक्षा राजस्थान के प्रत्येक जिले के अलावा मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही है। इस परीक्षा में शिक्षक हरिशंकर खटीक ,बाबू लाल खटीक ,राधेश्याम खटीक, दिलीप खटीक, नेमीचंद खटीक, मुकेश खटीक ,शिक्षिका रेखा खटीक ,सुमित्रा खटीक अपनी सेवाएं दी ।इस परीक्षा मे जूनियर कैटेगरी के 10 से 12 वीं के  व सीनियर कैटेगरी B.A ,B SC के छात्र-छात्राये भाग ले रही है।

from Shahpura News http://bit.ly/2ENIPP2
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू