केमिस्ट डे सेलिब्रेशन व आनंद महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कल होगा
【प्रमोद कुमार गर्ग】 बिगोद 21 दिसंबर------ 23 दिसंबर रविवार को होने वाले केमिस्ट है सेलिब्रेशन आनंद महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के दिन दोपहर को 12:00 बजे ब्लड डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन के साथ होगा। जिसमें खुदरा होलसेल के सभी केमिस्ट भाग लेंगे। 1:00 बजे जनरल मीटिंग होगी 3:00 बजे सेलिब्रेशन 3:30 बजे कार्यशाला का आयोजन 4:30 बजे संगीत पर नृत्य 5:00 बजे भोजन का आयोजन होगा इस कार्यक्रम का आयोजन ऋषि श्रृंगी आश्रम बडला चौराहा हरणी महादेव रोड मंगलम प्लाजा के सामने होगा। इस कार्यक्रम में विचारों का आदान-प्रदान करने के साथ व्यापार में आ रही समस्याओं का समाधान कैसे हो सके इस पर चर्चा की जाएगी। जिन्होंने ड्गऑनलाइन अपडेशन नहीं किया है उनको भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी केमिस्ट एसोसिएशन के सह सचिव विनीत कुमार गांगुली ने दी
from Shahpura News http://bit.ly/2EDGbuc
via IFTTT
Comments
Post a Comment