बहरूपियो ने अपना पेट भरने के लिए तरह तरह से किया संवाद
【प्रमोद कुमार गर्ग 】बिगोद 10 दिसंबर----- बहरूपिया कलाकार अपना पेट भरने के लिए विभिन्नो रूप में स्वाग रचकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। बिगोद कस्बे में 4 दिन पहले से बहरूपिया भोलेनाथ, गुर्जर गुजरी,, नारद रूप धारण कर स्वाग कर रहे थे। जिसको देखकर बच्चे आंन्दित खुश होते । बहरूपिया ने आज के दिन जिंद का रोल किया । जिदं का रोल तीनो जने छोटे बड़े जिदं बने रवि सचिन सागर तीनो मिलकर आज जिदं का रोल किया। अलग तरह का रोल था। इसको देखकर बच्चे बड़े सभी को बहुत अच्छा लगा छोटे बच्चे दौड़कर आवाज करके आनंदित होकर कर उनके पीछे भाग रहे थे। बहरूपिया रवि ने बताया की उसके पिताजी 35 साल से बहू रुपिया का रोल कर रहे हैं उनको सरकार द्वारा सर्टिफिकेट मान्यता प्राप्त है। बहरूपिया रवि ने बताया हमने राजस्थान मध्य प्रदेश हरियाणा महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में रोल किया। रवि ने कहा मैंने 10वीं तक पढ़ाई की और इससे हमारा गुजारा चल जाता है। रवि ने कहा भारत में वर्षों पुरानी बहरूपिया सांग परम्परा धीरे धीरे लुप्त हो रही है ।सरकार पर ध्यान देकर, बढ़ा चढ़ाकर इस को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि वर्षों तक यह पुरानी कला जीवित रहे।
from Shahpura News https://ift.tt/2PpurNT
via IFTTT
Comments
Post a Comment