ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए हिलेरी, ऐश्वर्या, सचिन समेत कई हस्तियां पहुंचीं
उदयपुर /ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, सचिन-अंजली तेंडुलकर और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ उदयपुर पहुंचीं। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को रिसीव करने के लिए गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट पहुंचा। हॉलीवुड सिंगर बेयोंसे नोल्स का ग्रुप शुक्रवार को ही पहुंच चुका है।
*चार्टर्ड प्लेन से आ रहे 1500 मेहमान*
प्री-वेडिंग सेरेमनी में देश-विदेश से 1800 मेहमानों को बुलाया गया है। 1500 मेहमान चार्टर्ड प्लेन से आ रहे हैं। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह से देर रात तक करीब 90 फ्लाइट्स पहुंचीं। इनमें से 50 चार्टर्ड और 40 नियमित फ्लाइट्स थीं। मेहमानों के लिए एक निजी कंपनी के 92 चार्टर्ड प्लेन हायर किए गए हैं।
*अमिताभ कल आएंगे*
रविवार को उद्योगपति रतन टाटा, गौतम अडानी, कुमार मंगलम बिड़ला और अमिताभ बच्चन के आने की संभावना है। मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।
*मेहमानों की सहूलियत के लिए गेस्ट मैनेजमेंट ऐप*
एयरपोर्ट पर मौजूद हॉस्पिटैलिटी मैंबर्स गेस्ट को अटेंड कर रहे हैं। साथ ही एयरपोर्ट पर सिक्युरिटी के लिए प्राइवेट गार्ड तैनात हैं। मेहमानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेस्ट मैनेजमेंट ऐप भी बनाया गया है। इसके साथ ड्राइवर्स को ट्रेकिंग सिस्टम लगे स्मार्टफोन दिए गए हैं।
*सेलिब्रेशन की खास बातें*
सेलिब्रिटी शेफ रितु डालमिया की देखरेख में डिशेज बनेंगी।
लंच-डिनर में 400 डिशेज और ब्रेकफास्ट में 200 आइटम्स होंगे।
मेहमानों के लिए मनीष मल्होत्रा का सेलोन रहेगा।
होटलों के डेकोरेशन में ट्यूलिप के फूलों इस्तेमाल किए जाएंगे।
हर होटल के मुख्यद्वार पर दीपों से सजावट होगी।
मेहमानों के लिए होटल में पपेट शो होगा।
from Shahpura News https://ift.tt/2QMvRa4
via IFTTT
Comments
Post a Comment