चार्जिंग के दौरान फटा मोबाइल , एक ही परिवार के चार लोग झुलसे


यदि आप भी अपने पास ही या बेड पर मोबाइल को रखकर चार्ज करते हैं तो आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। पहले गर्मी के कारण मोबाइल फोन में आग लगती थी लेकिन अब सर्दी के मौसम में भी फोन में धमाके की खबर है। मुंबई के ठाणे में मोबाइल में आग लगने के कारण एक ही परिवार के लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना ठाणे के शाहपुर गांव की है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना सुबह 6 बजे हुई है जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मोबाइल में हुआ ब्लास्ट इतना जोरदार था कि पूरे घर में आग लग गई है। इस हादसे में दो लोग 35 फीसदी तक जल गए हैं, वहीं दो बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक ठाणे के शाहपुर गांव में राजू शिंदे, उनकी पत्नी, बेटी और अभिषेक नाम का बेटा सभी लोग एक ही कमरे में सो रहे थे। राजू ने सुबह करीब 5.30 बजे मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर खिड़की पर रख दिया और सो गए। इसके बाद 6 बजे के करीब धमाके से उनकी नींद खुली तो देखा कि पूरे घर में आग फैल चुकी है।

धमाके को आसपास के लोगों ने भी सुना। आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और सभी का इलाज पास के ही एक अस्पताल में चल रहा है। राजू ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक महीने पहले ही फोन को खरीदा था। उन्होंने पुलिस में मोबाइल कंपनी के खिलाफ भी शिकायत की है और हर्जाने की मांग की है। हालांकि पुलिस रिपोर्ट में मोबाइल की कंपनी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।



from Shahpura News http://bit.ly/2AkH1Jm
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू