पत्नी और प्रेमी ने मिकर पति को उतारा मौत के घाट




बरून्दनी। भीलवाड़ा-कोटा सड़क मार्ग स्थित कुड़ी गांव के समीप विश्रांति गृह में चार दिन पूर्व मिले सिर कटे मिले शव की गुत्थी बड़लियास पुलिस ने सुलझा ली। प्रकरण में मृतक की पत्नी ही कातिल निकली। उसने प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि भीलवाड़ा-कोटा मार्ग पर कुड़ी गांव के समीप विश्रांति गृह में चार एक अधेड़ का सर कटा शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान बाद में रतलाम जिले के माधोपुर निवासी मिठू सिंह (40) पुत्र भुवान सिंह के रूप में की। मृतक के भाई भैरूलाल गुर्जर की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। घटना के बाद से लापता मृतक की पत्नी जसोदा शक के दायरे में आ गई। पुलिस ने शनिवार को तलाश कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने प्रेमी पाली जिले के मोराई निवासी राकेश पुत्र गोकलराम बावरी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। इस पर पुलिस ने जसोदा के साथ राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।...


from Shahpura News https://ift.tt/2GktfMs
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू