वोटों के कर्ज़ को मैने ईमानदारी से चुकाया - मेघवाल
शाहपुरा / शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश मेघवाल ने फुलिया कला में धन्यवाद यात्रा निकाली धन्यवाद यात्रा में विधायक मेघवाल का फुलिया में जगह जगह स्वागत किया गया फुलिया वासियों ने विधायक मेघवाल का ढोल नगाड़ों से धूम धाम से जुलूस के साथ सदर बाजार में धन्यवाद यात्रा निकाली यात्रा के बाद भाजपा विधायक मेघवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मेरे 60 साल के राजनैतिक जीवन में ऐसी खुशी 30साल पहले और आयी थी जब मैने 1989में जालोर सिरोही में भारत के ग्रह मंत्री बुटर सिंह के सामने चुनाव लडा था और लोकसभा पहुंचा उसी तरह की खुशी आज शाहपुरा बनेड़ा की जनता ने मुझे दी है ,साथ ही मेघवाल ने कहा आप के वोटों के कर्ज़ को मैने ईमानदारी से चुकाया है आगे भी चुकाऊंगा
कार्यक्रम में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण डाड, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी , शाहपुरा पंचायत समिति प्रधान गोपाल गुर्जर, उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत , फुलिया मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश गुर्जर, महामंत्री भागचंद चाडा, शाहपुरा मंडल अध्यक्ष रामधन जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद जाट ,किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिसिंह लामरोड़ , जिला महामंत्री प्रशांत मेवाड़ा ,भाजपा पदाधिकारि और कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
from Shahpura News http://bit.ly/2CuA61W
via IFTTT
Comments
Post a Comment