कुरीतियों को त्यागने से होगा समाज का विकास -मीणा
कोटड़ी@ शाहपुरा-बनेड़ा- कोटडी-सुवाणा- मांडल मीणा आम चोखला की बैठक समाज अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी महावीर मीणा शाहपुरा की अध्यक्षता में जय माँ कालिका माता कोदुकोटा मीणा समाज की धर्मशाला में मीटिंग हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए *अध्यक्ष महावीर मीणा* ने कहा कि समाज के विकास के लिए उच्च शिक्षित होना जरूरी है।कुरीतियों जागने से ही समाज की उन्नति संभव है बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। बेटियां पढ़ी लिखी होगी तो 2 परिवारों का विकास होगा ।समाज सुधार के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा । बच्चों को शिक्षा दिलाने ,बाल विवाह पर पाबंदी ,आपसी विवाद का समाधान समाज सतर पर करने, मृत्यु भोज कम करने ,सामूहिक विवाह सम्मेलन को प्राथमिकता देने ,नशा कम करने,करने पर जुर्माना करने जैसे समाज सुधार के मुद्दों की बात भी कही। मीणा ने मीटिंग में समाज के सभी पंच पटेलों और कार्यकारिणी के सदस्यों और समाज जन से अपील की अगली मीटिंग में चूल्हा वाइंज धनराशि एकत्रित करके अगली मीटिंग में लेकर के आनी है ताकि कालिका माता के सिंहद्वार का निर्माण कार्य अबूझ मुहूर्त में मुहूर्त निकला करके चालू किया जा सके। मीटिंग में अध्यक्ष महावीर मीणा,लादू मीणा,श्रीकिसन मीणा,भेरु सूसावत,रामप्रसाद मीणा,राकेश मीणा,भगीरथ मीणा,नरसिंह मीणा दुर्गेश मीणा,जगदीश मीणा कोदुकोटा, कैलाश मीणा, सत्यनारायण मीणा, पप्पू मीणा ,टीकम मीणा,रामपाल मीणा,गिसु मीणा, गजानन्द मीणा,देबी मीणा, कल्याण मीणा ,डालू मीणा, खाना मीणा,भेरु मीणा,सहित समाज के पंच पटेल एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
from Shahpura News http://bit.ly/2GDaUdM
via IFTTT
Comments
Post a Comment