वोटो के अंतर से मेघवाल बने प्रदेश के सिरमौर, विरोधियों को दी औंधे मुंह पटकनी ।
बनेड़ा - शाहपुरा /भीलवाड़ा जिले की एक मात्र शाहपुरा सुरक्षित सीट से सबका साथ सबका विकास का नारा देकर शाहपुरा को विकसित क्षेत्र बनाने के सफर पर निकले भाजपा के कद्दावर नेता व विधानसभा के अध्यक्ष रहे कैलाश मेघवाल ने इस चुनाव में प्रदेश में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपने विरोधियों को औंधे मुंह पटकनी दे दी है। मेघवाल ने शाहपुरा के इतिहास में भूतो न भविष्य के आधार पर इस बार के चुनाव से ठीक पहले उनके टिकट का विरोध करने वालों को अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर आइना दिखा दिया। मेघवाल द्वारा क्षेत्र की जनता से समय समय पर किया गया संवाद और अपने राजनीतिक सफर में पहली विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र की सभी 64 पंचायतों के सरपंचों से किया सीधा संपर्क और विकास कार्यो में दी अहमियत ने उनको क्षेत्र में भारी तादाद में वोट दिला दिये। हालांकि 74 हजार 542 मतों के अंतर से जो जीत मेघवाल ने शाहपुरा में दर्ज की है वो समूचे राजस्थान में सर्वाधिक है। शाहपुरा में मेघवाल का चुनाव संचालन करने वालों को भी इस बात का अंदाजा नहीं लग पाया कि भाजपा शाहपुरा से इतने अंतर से जीत हासिंल करेगी।
शाहपुरा से जीत हासिंल करने के बाद पहली दफा प्रदेश की सत्ता में विपक्ष में बैठने का मौका भले ही शाहपुरा के जनप्रतिनिधि को मिला है पर जीत के बाद मेघवाल यह कहने से नहीं चूक रहे है कि यहां का विकास ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। सरकार चाहे किसी भी दल की हो वो अपने रसूकातों से शाहपुरा के विकास को करायेगें। इसमें शाहपुरा को जिला बनाना, शाहपुरा में गल्र्स काॅलेज, फुलियाकलां में कृषि महाविद्यालय के कार्य प्राथमिकता से कराये जायेगें।
शाहपुरा से टिकट चयन की प्रक्रिया के शुरूआती दौर में ही कैलाश मेघवाल ने कह दिया था कि भाजपा के पास उनके समकक्ष राजनीति का अनुभव रखने व शाहपुरा से जीत की गारंटी देने वाला कोई आयेगा तो वो स्वयं ही स्वागत करेगें पर भाजपा उनको टिकट देगी और वो यहां से दोबारा जीत जायेगें। यह हौसला और विश्वास 84 वर्ष की उम्र में भी मेघवाल के राजनीतिक अनुभव को ही प्रकट करता है। टिकट मिलने तक मेघवाल के विरोध में उठे स्वरों को भले ही जनता ने समर्थन देने की बात जगजाहिर की हो पर विरोधियों की हवा निकालने में उसी जनता ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
भाजपा के कद्दावर नेता मेघवाल के इस अनुभव को भी सलाम करना होगा कि उनके विरोधियों के तेवर तीखे होने के बाद भी मेघवाल ने अपना नामाकंन दाखिल करने के बाद किसी भी अन्य स्टार प्रचारक को अपने क्षेत्र में आने का निमंत्रण नहीं दिया यहां तक कि जिले के नेताओं को भी अघोषित नो एंट्री का बोर्ड दिखा दिया। यों भाजपा के घोषित सूचि में मेघवाल स्वयं ही स्टार प्रचारक थे, इसलिए मजाकिया तौर पर मेघवाल यह जरूर कहते रहे कि अपने किसी बड़े नेता को नहीं बुलाना, शाहपुरा की सीट तो अपन जीत ही रहे है।
इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी केंपेन में छुटभैयों को कुछ भी इधर उधर करने का मौका नहीं देकर भी मेघवाल ने अपने राजनीतिक कौशल का ही परिचय दिया। चुनाव परिणामों ने मेघवाल के विरोधी कहे जाने वाले क्षेत्रीय नेताओं को यह अहसास करा दिया कि टक्कर पहाड़ से लेना तो महंगा सौदा साबित होगा ही। विरोध करने वाले क्षेत्रीय नेताओं में एकाध को छोड़ कर कोई भी अपने क्षेत्र में मेघवाल विरोध माहौल को ही खड़ा नहीं कर सका। हालांकि शाहपुरा के प्रधान गोपाल गुर्जर टिकट मिलने तक मेघवाल के विरोधी खेमे की अगुवाई करते दिखे पर जैसे मेघवाल ने अपने बुद्वि कौशल से चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया तो गोपाल गुर्जर ने भाजपा के हित में मेघवाल का प्रचार प्रारंभ कर दिया और पूर्ण ईमानदारी से भाजपा के पक्ष में काम कर दिखा दिया कि विकास के लिए वो एकजुट है।
इसके इतर अगर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में 280 बूथों में से मात्र 20 बूथ ऐसे है जहां मेघवाल को बढ़त नहीं मिली बाकी सभी बूथों पर ही भाजपा के मेघवाल को बढ़त मिली है। इससे यह तो साफ जाहिर हो गया है कि पिछले पांच सालों में कैलाश मेघवाल द्वारा कराये गये विकास कार्यो के फलस्वरूप क्षेत्र की जनता ने मेघवाल को अपना पुरूस्कार दे दिया है। परिणाम आने के बाद पहली बार पत्रकारों से मुखातिब होते हुए भी मेघवाल ने इस बात को स्वीकार किया कि क्षेत्र की जनता ने उनके द्वारा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो का अच्छा पुरूस्कार देकर उनको उपकृत किया है।
विधानसभा के अध्यक्ष रहे कैलाश मेघवाल के इस बार के चुनावी प्रचार अभियान में जिस प्रकार की रणनीति मेघवाल के पर्सनल सिपहसालारों ने बनायी उसको भेद पाना भी स्थानीय नेताओं के लिए असंभव हो गया था। यहां तक की चुनाव कार्यालय में बैठने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं को भी इस भेद का पता नहीं लग पाया, जिसके परिणाम स्वरूप ही मेघवाल इस चुनाव में एक लाख से ज्यादा मत लेकर 74 हजार के ऐतिहासिक मतों के अंतर से अपनी जीत को राजस्थान में सर्वाधिक जीत का अंतर का रिकार्ड कायम कर सके। यह बात दीगर है कि इन पर्सनल सिपहसालारों ने पिछले पांच सालों में जहां जहां विकास कार्य कराये, वहां के जनप्रतिनिधियों ( बड़े के नाराज होने पर छोटे जनप्रतिनिधियों) से संपर्क साध कर विकास के बदले वोटों की बौछार कराने में सफलता प्राप्त कर ली। इसकी भनक अपने आपको भाजपा का कर्णधार कहलाने वाले स्थानीय नेताओं को भी नहीं लग पायी।
मेघवाल की प्रदेश में सर्वाधिक जीत का अंतर का असली परिणाम तो आने वाले पंचायत चुनाव में शाहपुरा बनेड़ा क्षेत्र में साफ तौर पर दिखेगा जब गांव गांव में सबका साथ सबका विकास का नारा देकर विकास पार्टी के नये नये चेहरे चुनावी सफर में सामने दिखने लगेगें।
शाहपुरा में भाजपा का चुनाव केंपेन शुरू होते ही नीचले स्तर पर यह अफवाह जोरों से चलने लगी कि विगत कार्यकाल में मेघवाल के खासमखास रहे शाहपुरा के कांग्रेस नेता गजराजसिंह सांगरिया के कारण ही आज भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इस पर चुनावी अखाड़े को अपने ही अंदाज में रोमांचक बनाते हुए मेघवाल ने साफ तौर पर संदेश दे दिया कि गत चुनाव में सहयोग करने के प्रतिफल गजराजसिंह सांगरिया को तवज्जो दी गयी पर इस बार के चुनाव में वो अपना प्रत्याशी लेकर उनके ही सामने चुनावी मैदान में है तो राजनीतिक कबड्डी में अबकी बार कोई मित्रता नहीं रखी जायेगी। इसका जवाब तो जनता ही उनको दे देगी। कई सभाओं में गजराजसिंह सांगरिया का नाम लेकर मेघवाल द्वारा यह सार्वजनिक करने के बाद भी क्षेत्र के वोटरों ने अपना वोट कमल की तरफ कर्नवट करके दिखा दिया कि वो मेघवाल को आज भी मानते है
from Shahpura News https://ift.tt/2Etnf22
via IFTTT
Comments
Post a Comment