भागवत सुनने से ही जीव का कल्याण- गोविंद कृष्ण त्रिपाठी
सांगरिया / (कैलाश चंद्र वैष्णव ) भगवान की भक्ति के बिना जीवन का कल्याण नहीं हो सकता है! भागवत की कथा भगवान की भक्ति है! इससे ही जीव का कल्याण संभव है! जब तक भगवान की भक्ति नहीं कर सकते तब तक जीव का आवागमन से छुटकारा नहीं हो सकता ! भगवान से प्रेम ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए!
यह बात कथा वाचक गोविंद कृष्ण त्रिपाठी ने श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन रविवार को धर्म सभा में कहीं! कथा का आयोजन सांगरिया गांव के पोसवाल भवन में भक्ति और पूजा अर्चना के साथ हुआ!
इस अवसर पर कलश यात्रा सुबह गुर्जर मोहल्ला स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर अस्थल मंदिर, रामदेव मंदिर, धनोप माता मार्ग स्थित बगीची के बालाजी मंदिर, शंकर मंदिर, नया मंदिर, गोपाल मंदिर, देवनारायण मंदिर होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची! ग्रामीण डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए चल रहे थे! सरपंच सांवर लाल गुर्जर ने बताया कि गोविंद कृष्ण महाराज के सानिध्य में 29 दिसंबर तक संगीतमय भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 3 बजे तक होगी!
इस दौरान धर्म सभा में उप सरपंच सत्यनारायण शर्मा, छीतर दास वैष्णव राधेश्याम बैरागी, त्रिलोक अग्रावत, गोविंद साधु, माधव लाल गुर्जर, अर्जुन पोसवाल स्नेक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे!
from Shahpura News http://bit.ly/2LC8niQ
via IFTTT
Comments
Post a Comment