स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने हेतु एसपीएल का आयोजन कल से 



शाहपुरा 24-12-18 आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता और प्रो कबड्डी की तर्ज पर स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के तत्वाधान में एसपीएल वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कल से होगा। इससे पूर्व महलों के चौक स्थित यंग स्पोर्ट्स क्लब के मैदान में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह धाबाई ने बताया कि पिछले 2 सालों की सफलतम उपलब्धियों के बाद आगामी 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक शाहपुरा प्रीमीयर लीग प्रतियोगिता-3 का आयोजन करवाया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन दो मैच होंगे। इस हेतु स्थानीय खिलाड़ियों की पांच टीमों के 80 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिनमें सभी खिलाड़ी स्थानीय ही होंगे। धाबाई ने बताया कि स्थानीय क्लब द्वारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने हेतु प्रतिदिन यंग स्पोर्ट्स क्लब के वालीबॉल कोर्ट पर खिलाड़ियों को ट्रेंड किया जाता है। धाबाई के अनुसार उक्त क्लब के दर्जनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साथ ही उक्त कोर्ट पर ट्रेंड हुए खिलाड़ी आज रेलवे, महालेखाकार कार्यालय, आर्मी, राजस्थान पुलिस, शारीरिक शिक्षकों तथा अन्य कई सेवा उपक्रमों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे सीनियर खिलाड़ी भी उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर जूनियर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेंगे। यंग स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के सारे मैच रात में दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे तथा प्रतियोगिता को आईपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता की भांती आकर्षक रूप दिया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में पांच टीमें शाहपुरा सनराइजर्स, शाहपुरा सुपर किंग्स, शाहपुरा किंग्स इलेवन, शाहपुरा रॉयल्स और शाहपुरा नाइट राइडर्स भाग ले रही है। जिनके स्पॉन्सर्स क्रमशः भारत गैस शाहपुरा, आरके फर्नीचर, पीनू ड्रेसेज, मातेश्वरी मार्बल्स और फर्नीचर टुडे होंगे, जिनके द्वारा खिलाड़ियों को किट्स और खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। विजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को 51 सौ रुपए नगद राशि से सम्मानित किया जायेगा। क्लब के अजय मेहता ने बताया कि ओपनिंग सेरिमनी में मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक कैलाश मेघवाल होंगे तथा अध्यक्षता स्थानीय सांसद सुभाष बहेड़ीया करेंगे इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि प्रधान गोपाल गुर्जर, उपप्रधान बजरंग सिंह राणावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहेंगे।

*क्लब से ट्रेंड खिलाड़ियों ने बढ़ाया शाहपुरा का गौरव* 
क्लब के सदस्य व शारीरिक शिक्षक नरेश पाल धाबाई ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर वालीबॉल खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है। इस क्रम में यहां से ट्रेंड खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले की टीम में 10 खिलाड़ी शाहपुरा के खेले थे, जिनमें से दो खिलाड़ियों सूर्य प्रकाश बंजारा और शंकर कोली का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ हैं। साथ ही एक छात्रा खिलाड़ी अंजली भाट का भी राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। यह खिलाड़ी कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु जारी कार्यक्रम खेलो इंडिया के अंतर्गत कस्बे के 2 वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपक खटीक और सूर्य प्रकाश बंजारा का चयन हुआ है। जो कि पुणे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी कस्बे के एक खिलाड़ी राजकुमार माली ने खेलो इंडिया में भाग लेकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सब जूनियर टूर्नामेंट में मुख्य टीम के 6 खिलाड़ियों में से पांच खिलाड़ी शाहपुरा के खेले तथा टीम ने चैंपियनशिप जीतकर अपनी धाक जमाई थी। 
*जरूरतमंद खिलाड़ियों को देते हैं नि:शुल्क सुविधाएं*
क्लब के सदस्य व सीनियर खिलाड़ी सुरेश खटीक ने बताया कि यंग स्पोर्ट्स क्लब द्वारा जरूरतमंद खिलाड़ियों को खाने-पीने तथा रहने के लिए क्लब के भवन में स्थान देकर उनका संपूर्ण खर्चा क्लब द्वारा वाहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह राजस्थान का एक अनूठा क्लब है जिसके द्वारा खिलाड़ियों को निखारने हेतु हर संभव प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक चाय की दुकान पर काम करने वाले बंधुआ बच्चे के खेल के प्रति ललक देखते हुए क्लब के सचिव राजेंद्र सिंह धाबाई द्वारा उसे मजदूरी से छुड़वा कर स्कूल में भर्ती करवा नियमित ट्रेनिंग करवाई थी। वह बच्चा आज राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी है।


from Shahpura News http://bit.ly/2BFMQB5
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू