शाहपुरा कस्बे की दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
शाहपुरा / कस्बे की दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना
सदर बाजार में कपड़े व किराने की दुकान में चोरी चोरों ने बड़े शातिर दिमाग से दुकान के
शटर को अंट लगाकर व ताले तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम
चारभुजा मंदिर के पास व नया बाजारकी घटना।
गल्ला व नकदी चुरा ले गए
चोरी हुआ गल्ला लावारिस हालात में तहनाल गेट कुम्हार मोहल्ले में टुटी हुई हालत में मिला
*चोरो ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को दिखाया ठेंगा*
पुलिस गश्त पॉइंट पर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम
शाहपुरा का हार्ट कहलाने वाला नया बाजार के कोने वाली गणेश किराना की दुकान के भी ताले तोड़ कर चोरों ने पुलिस को यह चुनोती दी कि आपकी गश्त व सुरक्षा व्यवस्था कितनी चॉक चौबंद है।
पुलिस का कहना कि चोरी वाली दुकान के बाहर अल सुबह 4 बजे तक हम अलाव लगाकर चौराहे व पूरे सदर बाजार की निगरानी कर रहे थे।
पुलिस का मानना है कि चोरों ने 4 से सवा 4बजे चोरी की घटना को अंजाम दिया होगा। क्योंकि साढ़े 4 बजे दोनों चोरियों का पता चल गया था।
घटना की जानकारी होते ही थानाधिकारी भजनलाल एसआई प्रकाश चंद्र मय जाप्ते के मौके पर पँहुचे। जायजा लिया।
from Shahpura News http://bit.ly/2QPMdiH
via IFTTT
Comments
Post a Comment