इन हादसों ने ली लोगो को जान



हिमाचल प्रदेश -: शुक्रवार को मंडी जिला में 4 हादसे पेश आए, जिसमें एक बाइक सवार व बकरियां चराती महिला की मौत हो जबकि 8 लोग घायल हो गए। पहले हादसे में रिवालसर क्षेत्र के लेदा में बीती रात एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने एक शख्स की नाजुक हालत को देखते हुए उसे नेरचौक स्थित मैडीकल कालेज रैफर कर दिया है। हादसे में घायलों की पहचान रिवालसर निवासी रमेश कुमार, हेम राज, दुनी चंद, छोटू राम व ललित कुमार के रूप में हुई है।
बाइक दुर्घटना में एक की मौत
दूसरे हादसे में उपमंडल धर्मपुर के चौस पुल के समीप बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बाइक में सवार 2 व्यक्ति खद्दर की तरफ  जा रहे थे कि अचानक चौस के पुल के पीछे उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्यास नदी के किनारे जा गिरी, जिसमें एक व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया, जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकला लेकिन उसने थोड़ी देर में प्राण त्याग दिए। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र चुनी लाल लडभड़ोल के खद्दर गांव के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक रघुवीर गांव गागल को सिविल अस्पताल धर्मपुर से टांडा के लिए रैफर कर दिया गया है। डी.एस.पी. सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
ढांक से गिरकर महिला की मौत
तीसरे हादसे में सुंदरनगर की दुर्गम पंचायत सेरीकोठी में वीरवार को बकरियां चराते ढांक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सेरीकोठी पंचायत की दुहका निवासी 39 वर्षीय पूनम पत्नी मीना राम प्रतिदिन की तरह बकरियां चराने गई हुई थी कि बकरी को बचाते हुए ढांक में गिर गई। स्थानीय लोगों ने उस�


from Shahpura News http://bit.ly/2LFAjCm
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू