वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त 



बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह को उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है. पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने यह नियुक्ति की है. 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले यह काफी अहम कदम है. बता दें कि तीनों को राष्‍ट्रीय राजनीति में लाने की खबरें चल रही हैं. हालांकि तीनों नेता अपने-अपने राज्‍यों में ही रहना चाहते हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले यह काफी अहम कदम है.

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक की पूर्व संध्या पर ये नियुक्तियां की. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लोकसभा चुनाव प्रचार का एजेंडा रहने की संभावना है. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह ने एक ट्वीट कर कहा कि शाह ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को अपना उपाध्यक्ष नियुक्त किया है.

एमपी में गोपाल भार्गव और छत्‍तीसगढ़ में धर्मपाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था. इसके बाद साफ हो गया था कि शिवराज और रमन सिंह को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बड़ी जिम्‍मेदारी दी जाएगी. वहीं वसुंधरा का भी अब नेता प्रतिपक्ष नहीं बनना लगभग साफ हो गया है.

कहा ये भी जा रहा है कि तीनों नेताओं को लोकसभा का चुनाव भी लड़ाया जा सकता है. इस संबंध में रमन और वसुंधरा का कोई बयान सामने नहीं आया है जबकि शिवराज कह चुके हैं कि वे एमपी से बाहर नहीं जाएंगे.

दिसंबर में तीन राज्‍यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था. एमपी और छत्‍तीसगढ़ में 15 साल से बीजेपी का शासन था.



from Shahpura News http://bit.ly/2D2ZoEy
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू