अजीतगढ़ मैं नाले में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश
दीपक साहू बीगोद
लसानी -भीम थाना क्षेत्र के अजीतगढ़ ग्राम पंचायत में गरुवार को सड़क किनारे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला ।जानकारी के अनुसार दोपहर को अजीतगढ़ से बदनोर जाने वाली रोड के निकट वाले नाले मैं सन्धिक अवस्था में ग्रामीणों को एक चीज पड़ी हुई दिखाई दी ।ध्यान से देखने पर अज्ञात व्यक्ति का सव होना पाया गया ।मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए ।ग्रामीणों ने भीम थाने में घटना की जानकारी दी ।मोके पर पुलिस पहुंच कर शव को ग्रामीणों की मदद से नाले से बाहर निकाला गया ।पुलिस ने शव की पहचान करानी चाहिए मगर ग्रामीणों ने शव का आसपास क्षेत्र का नही होने की जानकारी दी गई ।मृतक के शरीर पर पेन्ट ना होकर भूरे रंग की कच्छ पहन रखी थी ।म्रतक की उम्र लगभग 30-40 साल है जिसके दाहिने हाथ पर कुछ लिखा है जो स्पष्ट दिखाई नही दे रहा है जिसने सफ़ेद कलर की बनियान जिस पर टोमी लिखा है व नीला क़मीज़ रग का चौकड़ी दार कमीज पहना है जिसके कानों मे सफ़ेद धातु की बाली व हाथ मे गोल पहनी हुई है ।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को भीम हॉस्पिटल के शवगृह मैं रखवाया गया ।पुलिस ने मामला दर्ज कर शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।
from Shahpura News http://bit.ly/2AImFtT
via IFTTT
Comments
Post a Comment