भगवा फोर्स शाहपुरा तहसील का किया विस्तार



शाहपुरा/, संगठन की संचालन समिति द्वारा प्रदेश के भीलवाडा ज़िले से जिला संगठन महामंत्री दीपक गोड के निर्देशानुसार  तहसील शाहपुरा में  संगठन का  विस्तार करते हुए  तहसील प्रमुख  किशन वैष्णव खामोर के द्वारा  शुभम कांवड़िया  को तहसील संगठन मन्त्री , दुर्गा लाल कहार को संगठन महामंत्री , और सांवरिया लाल बलाई को उप प्रमुख  के रूप में मनोनीत किया गया है ।
वैष्णव ने भगवा फोर्स का विस्तार करते हुए बताया कि 
भगवा फोर्स का गठन देश के लोगों को देश सेवा और रक्षा के लिए जागरूक कर सब को एक मंच पर एकत्रित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया। भगवा फोर्स सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध देशभक्त कार्यकर्ताओं का एक समूह है जो देश सेवा और रक्षा के लिए किसी भी चुनौतीपूर्ण कार्य को करने में सक्षम होगा।
  गौवंश पर आधारित अर्थ तंत्र की व्यवस्था को सुनिश्चित करना, गौवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित करवाना। भारत की विलुप्त होती संस्कृति को बचाना और हिंदू संस्कृति का प्रचार प्रसार करना तथा हिंदू संस्कृति पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव को खत्म करना।
 सामाजिक व देश भक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना।
समाज में धार्मिक जागरूकता पैदा कर धर्म शास्त्रों के महान ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के तंत्र विकसित करना।
युवा वर्ग शक्ति संपन्न बने जिससे  स्वयं की अपने परिवार की समाज की और अपने देश की रक्षा के लिए लग सके 
महिलाओं के शोषण और अधिकार के लिए लड़ना, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करना।
 संगठन की नींव सर्वप्रथम हरियाणा प्रदेश में रखी गई थी। वर्तमान में संगठन राजस्थान के साथ साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और बंगाल में विस्तार कर रहा है।



from Shahpura News http://bit.ly/2F6Ip5F
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू