भारत के ये पांच शहर हाई अलर्ट पर



नई दिल्ली। भारत की ओर से पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर वायुसेना की कार्रवाई के बाद दिल्ली, मुंबई सहित भारत के 5 शहरों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। इनमें तीन शहर पाकिस्तान के सीमावर्ती पंजाब, राजस्थान और गुजरात प्रदेश हैं। यह हाई अर्लट 72 घंटे तक किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार , सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना से देश को ज्यादा खतरा नहीं है। लेकिन कश्मीर घाटी में सक्रिय आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल देश में आतंकी घटनाओं को अंजाम दे सकता हैं। इसके मध्यनजर देश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर और पश्चिम भारत में परमाणु प्रतिष्ठान, एयरबेस, नौसेना कमान, सेना के शिविर और छावनी क्षेत्र को भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।हाई अलर्ट पर रखे गए शहरों की आतंकवाद निरोधक इकाइयों को सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें किसी भी तरह का रिटेन अलर्ट नहीं दिया गया है। सीमावर्ती प्रांत पंजाब के पांच जिले गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, फिरोजपुर और फाजिल्का पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं। भारत का यह राज्य पाकिस्तान से तकरीबन 553 किमी लंबी सीमा साझा करता है। ऐसे में यहां डीसी और एसएसपी को नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान रखकर आकस्मिक योजना तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
पंजाब के अलावा राजस्थान भी पाकिस्तान की सीमा से लगा राज्य हंै। इस प्रांत की तकरीबन 1048 किमी लंबी सीमारेखा पाकिस्तान से लगती है। ऐसे में यहां अप्रेल तक के लिए शाम 6 से 7 बजे के बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 5 किमी के दायरे में नागरिकों के हलचल करने पर रोक लगा दी गई है। गुजरात में भी प्रशासन हर तरह की विपरीत परिस्थिति से निपटने की तैयारी में जुट गया है।


from Shahpura News https://ift.tt/2BVgbZk
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू