रासेयो प्रथम एक दिवसीय शिविर संपन्न
सितम्बर 29, 2019
शाहपुरा(ज्ञानचन्द मेघवंशी) श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान किया गया तथा पेड़ पौधों की सार संभाल की गई। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रामावतार मीणा ने कहा कि स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व के विकास के लिए बहु आयामी गतिविधियां आयोजित होती है।जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना प्रमुख गतिविधि के रूप में हैं। जिसके तहत नारा लेखन,वाद विवाद प्रतियोगिता,पर्यावरण प्रदूषण पर रोक तथा महापुरुषों की जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मूलचंद खटीक ने कहा कि 2 अक्टूबर को गांधी जी की 150वी स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिसके लिए सेटेलाइट हॉस्पिटल प्रभारी डॉ अशोक जैन द्वारा 1 अक्टूबर को 11:00 बजे रक्तदान संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि इस दिन अधिक से अधिक स्वयंसेवक अपने क्षेत्र में जितने भी व्यक्ति है उनमें संपर्क कर इस पुनीत कार्य की जानकारी प्रदान करें तथा रक्तदान हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित पारीक, उपाध्यक्ष महेंद्र बंजारा, महासचिव रेखा तेली के साथ स्वयंसेवक कंचन माली, सुमन बोहरा, विनोद मीणा, हितेश सोनी ,दिनेश बलाई, घनश्याम धाकड़,शिवराज तेली,अमन पांचाल, टीकाराम धाकड़,मदनलाल इत्यादि उपस्थित थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2nEn78P
via IFTTT

Comments
Post a Comment