रात में चोर ले गए बकरियां, परिवार सोता रह गया
शाहपुरा (ज्ञानचन्द मेघवंशी)
भीलवाड़ा जिले के नई अरवड़ कस्बे में शनिवार रात अज्ञात चोर एक मकान के चौक में जाली की आड़ में बंधी हुई आठ बकरियों को चुरा कर ले गए। बकरियों के मालिक ने फूलियाकलां थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। बकरी मालिक गोपाल लाल कीर ने बताया कि मकान के ठीक पास जाली लगाकर बकरियां उसमें बांध रखी थीं। गोपाल लाल कीर व उसका परिवार पास ही खाट पर सो रहे थे।
from Shahpura News https://ift.tt/2mLkVMU
via IFTTT

Comments
Post a Comment