रोडवेज बस खाई में उतरी, बाइक सवार की मौत

शाहपुरा(ज्ञानचन्द मेघवंशी)
शाहपुरा क्षेत्र के बिजयनगर मार्ग पर अरनिया घोड़ा- सरदारपुरा चौराहे पर रविवार रात जयपुर जा रही रोडवेज बस सड़क के निकट खाई में उतर गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई। एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अरनिया घोड़ा के नजदीक बस खाई में नीचे उतर गई। खाई में नीचे उतरने से बस में सवार कुछ यात्रियो को मामूली चोटे आई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान बाइक सवार चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।



from Shahpura News https://ift.tt/2olLzvZ
via IFTTT

Comments

Popular posts from this blog

आकोला में तेजाजी के मेले की तैयारियां शुरू